आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 13 June 2022

Bollywood NewsBollywood News

कार्तिक आर्यन ने ‘शहजादे’ में खुद लगाए हैं पैसे! 

Kartik Aaryan supported Shehzada financially

एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वही अब कार्तिक अपने अगले प्रोजेक्ट शहजादे पर काम कर रहे है। कार्तिक की फिल्म शहजादे से जुड़ी खबर सामने आईं हैं कि इस फिल्म में कार्तिक ने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद फीस बढ़ाने के बजाए ‘शहजादे’ बनाते समय दिक्कत आने पर आर्थिक रूप से मदद की थी।

इस नागिन ने 43 की उम्र में की सगाई

Mreenal Deshraj gets engaged

नागिन 3 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मृणाल देशराज ने हाल ही मे सगाई की है। मृणाल देशराज ने काफी समय से आशिम मथन को डेट करने के बाद 43 की उम्र में सगाई की। आशिम मथन हैल्थ एंड वेलनेस इंडस्ट्री का एक जानामाना नाम है। 

श्रद्धा कपूर के भाई को हिरासत में लिया गया

Siddhanth Kapoor tests positive for drugs at a rave party in Bengaluru

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को रेव पार्टी में ड्रग मामले में हिरासत में लिया गया है. मेडिकल जांच में ड्रग लेने की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें बंगलुरु के उलसुरु थाने में लाया गया।

शाहिद कपूर का ओटीटी डेब्यू

Shahid Kapoor to do OTT Debut with Farzi

बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद शाहिद कपूर ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. शाहिद ओटीटी पर राज एंड डीके की फिल्म फर्ज़ी से डेब्यू करने वाले है. इसमे शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना, के के मेनन, रेजिना कैसेंड्रा, जाकिर हुसैन जैसे सेलेब्स नजर आएंगे.

Related posts