आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 15 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

जैकलीन फर्नांडिस से 8 घंटे हुई पूछताछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस कई समय से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चर्चा में हैं। उनका नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था और इस मामले में जैकलीन को आरोपी पाया गया है। इस मामले में जैकलीन फर्नांडिस से 14 सितंबर को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ की।

अक्षय अपने हेयर स्टाइलिस्ट के परिवार का खर्चा उठाएंगे

अक्षय कुमार के हेयर स्टाइलिस्ट मिलन जाधव का हाल ही में कैंसर के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद अक्षय ने मिलन के निधन पर शोक जताया था। मिलन पिछले 15 सालों से अक्षय के लिए काम कर रहे थे ऐसे में उनके निधन के बाद खबरों के अनुसार अक्षय उनके परिवार का खर्चा उठाएंगे।

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या बनी मां, बच्चे के नाम का किया खुलासा 

दिग्गज एक्टर रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है. वही सौंदर्या ने अपने बेटे का नाम वीर रखा है. इसकी जानकारी सौंदर्या ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर दी है। इससे पहले सौंदर्या बेटे वेद की मां बन चुकी हैं।

नोरा फतेही से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर होगी पूछताछ

ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉऩ्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. हाल ही में जैकलीन से इस मामले में 8 घंटे पूछताछ हुईं जिसके बाद आज यानि 15 सितंबर को नोरा को आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होना पड़ेगा.

Related posts