आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 16 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

सिंगर राहुल जैन पर लगा रेप का आरोप

FIR against singer Rahul Jain for raping costume stylist

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंगर-कंपोजर राहुल जैन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में एक 30 वर्षीय महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट का कथित रूप से बलात्कार किया है। वही इस मामले में राहुल के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की है। राहुल जैन ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया है

फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज डेट आई सामने 

Release Date of ‘Tiger 3’ is out

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म एक था टाइगर के 10 साल पूरे हो चुके हैं। अब तक फिल्म के दो भाग रिलीज हो चुके हैं। वही इसका तीसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। फिल्म के 10 साल पूरे होने पर इसके तीसरे पार्ट का टीजर जारी किया गया है। वही ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर 21 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ की जाएगी।

अल्लू अर्जुन ने करोड़ों के शराब का विज्ञापन ठुकराया

Allu Arjun Rejects Multi-Crore Deal to Promote Liquor Brand

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों खुब तारीफ लूट रहे हैं। दरअसल हाल ही में अल्लू अर्जुन ने शराब का विज्ञापन ठुकराया है जिसके बाद लोग उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। अर्जुन एक विज्ञापन के लगभग 7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं लेकिन उन्हें शराब का विज्ञापन करने के लिए 10 करोड़ ऑफर किए थे।

अरिजीत सिंह शुरु करेंगे बच्चों के फ्री इंग्लिश कोचिंग

Arijit Singh to Start Free English Coaching Centre in His Town

अरिजीत सिंह ने अपने होम टाउन के बच्चों को इंग्लिश सिखाने की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने अपने होम टाउन मुर्शिदाबाद में गरीब बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए फ्री कोचिंग सेंटर की शुरुआत की है. 

जॉन अब्राहम की फिल्म तारिक की रिलीज़ डेट आई सामने

John Abraham All Set To Star In ‘Tariq’, Film To Release on 15 August 2023

बॉलीवुड के जबरदस्त एक्शन हीरो जॉन अब्राहम ने कुछ दिनों पहले अपकमिंग फिल्म ‘तेहरान’ की घोषणा की थी। वही अब जॉन ने अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म आजादी की तारिक की घोषणा करते हुए इसकी रिलीज़ डेट बताई है। आजादी की तारिक अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। 

Related posts