आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 17 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

17 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 17 अक्टूबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि वैशाली ठक्कर ने की आत्महत्या

Television actor Vaishali Takkar dies by suicide

ये रिश्ता क्या कहलाता है और ससुराल सिमर का जैसे शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का आत्महत्या करने के बाद निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जान देने से पहले वैशाली ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। माना जा रहा है कि सगाई टूटने के गम के चलते वैशाली ने सुसाइड किया है।

कंपोजर सपन सेनगुप्ता का निधन

Music Director Sapan Dasgupta Dies

जाने-माने कंपोजर सपन सेनगुप्ता का निधन हो गया है। सपन सेनगुप्ता की जगमोहन बख्शी के साथ जोड़ी पॉपुलर हुई और दोनों ने मिलकर 60 और 70 के दशक की कई फिल्मों में संगीत दिया। सपन सेनगुप्ता और जगमोहन बख्शी की जोड़ी ने अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है।

क्रिकेटर के बाद अब प्रोड्यूसर बनेंगे धोनी

MS Dhoni to produce movies

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही बतौर प्रोड्यूसर फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाले हैं।

पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘सालार’ से फर्स्ट लुक आया सामने

Prithviraj Sukumaran’s first look from Salaar

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन का उनकी बहुचर्चित फिल्म सालार अपना फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वही रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल सितंबर में रिलीज होगी।

फिल्म ‘ऊंचाई’ से परिणीति का लुक आया सामने

Parineeti Chopra unveils ‘Uunchai’ first look poster

इस साल की बहुचर्चित फिल्म ‘ऊंचाई’ से सोशल मीडिया मीडिया पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का लुक सामने आया है। सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म ‘ऊंचाई’ 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

Related posts