आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 17 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

ठग सुकेश से जुड़ा निक्की तंबोली का नाम

Nikki Tamboli met Sukesh Chandrashekhar in jail, received ₹3.5 lakh cash

ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन और नोरा के बाद अब बिग बॉस फेम निक्की तंबोली का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से निक्की तंबोली को 3.5 लाख मिले थे। न‍िक्‍की तम्बोला त‍िहाड़ जेल में 2 बार सुकेश से मिलने भी जा चुकी हैं। 

अजय देवगन की थैंक गॉड का बायकॉट हुआ शुरू

#BoycottThankGodMovie trends as netizens slam Ajay Devgn-starrer for hurting religious sentiments

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘थैंक गॉड’ को बायकॉट करने की सोशल मीडिया पर मांग हो रही हैं। हाल ही में फिल्म को लेकर कायस्थ समुदाय ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। बता दें कि ये समुदाय भगवान चित्रगुप्त की पूजा करता है और समुदाय ने फिल्म में चित्रगुप्त को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। 

‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट आउट

Ayushmann Khurrana-Ananya Panday’s Dream Girl 2 release date announced

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की फिल्म ड्रीम गर्ल 2019 में बड़े पर्दे पर खूब पसंद की गई थी। जिसके बाद अब इस फिल्म का सिक्वल आने वाला है जिसकी रिलीज़ डेट सामने आई हैं। आयुष्मान की ड्रीम गर्ल 2 साल 2023 में 29 जून को बड़े पर्दे पर आयेगी। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नज़र आएंगी।

35 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश

Raju Srivastava Health Update

10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। लेकिन उन्हें अब तक होश नहीं आया है। राजू अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

Related posts