आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 18 June 2022

Bollywood news updatesBollywood news updates

‘ब्रह्मास्त्र’ के बायकॉट की उठी मांग

‘Boycott Brahmastra’ trends

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ का ट्रेलर बीते बुधवार को रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लेकिन कई यूजर को ये ट्रेलर खास पंसद नही आया और सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठी। 

रजनीकांत की फिल्म थलावियार 169 को मिला नया टाइटल

Rajinikanth’s ‘Thalaivar 169’ titled ‘Jailer’

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने जाने-माने डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म पर काम शुरू का दिया है। राजनीकांत की इस फिल्म को पहले थलावियार 169 नाम दिया गया था लेकिन अब खबर है कि मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदल कर ‘जेलर’ कर दिया है।

साई पल्लवी के खिलाफ केस दर्ज 

Bajrang Dal complaint against Sai Pallavi

मशहूर साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों कश्मीरी पंडितों पर दिखाए गए अत्याचारों की तुलना मॉब लिंचिंग से कर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वही बजरंग दल भाग्यनगर की ओर से हैदराबाद में अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

 ‘थैंक गौड’ की रिलीज डेट सामने आई

Thank God Release Date

सुपरस्टार अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्म ‘थैंक गॉड’ की रिलीज डेट हाल ही में सामने आई हैं। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। दिवाली पर इस फिल्म की भिड़ंत अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ से होने वाली हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ की वापसी

Rakhi Vijan to be New ‘Dayaben’ Replacing Disha Vakani

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा सो बना हुआ है वहीं शो के पसंदीदा किरदारों में से एक दयाबेन चार साल बाद शो में फिर से नजर आने वाली हैं. खबरों के अनुसार अभिनेत्री राखी विजन को दयाबेन की भूमिका के लिए चुना गया है. इससे पहले दिशा वकानी दयाबेन का किरदार निभा रही थी।

Related posts