Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 21 October 2022

21 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 21 अक्टूबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। 

आयुष्मान की ड्रीम गर्ल2 की रिलीज में हुआ बदलाव

Ayushmann Khurrana starring Dream Girl 2 Gets A New Release Date

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की साल 2019 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। पहले ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे 23 जून 2023 को रिलीज किया जाएगा।

विद्युत जामवाल की नई फिल्म का एलान

Vidyut Jammwal, Jacqueline Fernandez, Arjun Rampal start shooting for sports drama Crakk

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मार्शल आर्ट एक्सपर्ट माने जाने वाले विद्युत जामवाल अपनी नई फिल्म के साथ जल्द ही आने वाले हैं। विद्युत ने अपनी अगली फिल्म ‘क्रैक’ की घोषणा की है। इस फिल्म में विद्युत के साथ जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल भी नज़र आने वाले हैं। वही मेकर्स के अनुसार ‘क्रैक’ भारत की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म होने वाली है।

अनिल-माधुरी की फिल्म जमाई राजा के रीमेक की तैयारियां शुरू

Madhuri Dixit and Anil Kapoor’s Jamai Raja to have a Remake

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की साल 1990 में आई फिल्म जमाई राजा का रीमेक बनने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने जमाई राजा का रीमेक बनाने की तैयारियां शुरु कर दी है। वही इंडियन प्रोडक्शन हाउस शेमारू एंटरटेनमेंट ने इंडियन मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क के साथ हाथ भी मिला लिया है। जल्द ही दर्शकों के बीच इस फिल्म का रीमेक लाया जाएगा।

आदिपुरुष पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर

Petition in Allahabad HC seeks ban on Prabhas starrer ‘Adipurush’

सुपरस्टार प्रभास की अगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म विवादों में है। वही अब फिल्म को बैन करने को लेकर मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में फिल्म पर रोक लगाने को लेकर याचिका दाखिल की गई है।

वैशाली ठक्कर का एक्स बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

Police arrests main accused in Vaishali Thakkar’s death

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का हाल ही आत्महत्या के बाद निधन हो गया है। वही इस मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैशाली ठक्कर ने अपने सुसाइड नोट में बताया था कि उनका एक्स उनको बहुत तंग कर रहा था। अपने एक्स से परेशान होकर वैशाली ठक्कर ने जान दे दी थी।

Akansha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago