आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 22 October 2022

bollywood newsbollywood news

22 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 23 अक्टूबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

सलमान खान को हुआ डेंगू

Salman Khan down with dengue

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर है दरअसल सलमान खान को डेंगू हो गया है। वही टीवी शो बिग बॉस 16 इन दिनों काफी चर्चा में है। सलमान खान को डेंगू होने की वजह से मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म मेकर करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

टीवी पर होगी सिडनाज की वापसी

Colors Rishtey to launch a show featuring SidNaaz adorable moments

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद भी बिग बॉस 13 की हिट शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस आज भी पसंद करते हैं और मिस करते हैं। ऐसे में कलर्स रिश्ते सिडनाज की जोड़ी को टीवी पर लाने वाले हैं। जल्द ही कलर्स रिश्ते पर सिलसिला सिडनाज का नाम के शो को लॉन्च किया जाएगा। जिसमे सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल के स्पेशल मोमेंट्स दिखाए जाएंगे।

इस दिन स्ट्रीम होने वाला ‘ब्रीथ इनटू द शैडोज’ का दूसरा सीजन

Breathe Into the Shadows Season 2 to Stream on Amazon Prime From November 9

वेब सीरीज ‘ब्रीथ इनटू द शैडोज’ के दूसरे सीजन का पहला टीजर हाल ही में जारी कर दिया है। इस वेब सीरीज में अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन और संयमी खेर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वही ये सीजन 9 नवम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है।

राजीव सेन-चारु असोपा की बेटी को हुआ डेंगू

Charu Asopa- Rajeev Sen’s dauther Ziana Was Diagnosed With Dengue

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी यानी राजीव सेन और टीवी अभिनेत्री चारु असोपा लम्बे समय से अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। शादी को दूसरा मौका देने के बाद भी कपल के बीच कुछ सही नही हुआ जिसके बाद एक बार फिर कपल के अलग होने की खबरे आई। वही इसी बीच चारू और राजीव की बेटी जियाना को डेंगू हो गया है। जियाना अभी भी अस्पताल में भर्ती है, लेकिन बेहतर हो रही है.

Related posts