आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 23 July 2022

Entertainment newsEntertainment news

‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम ऐक्टर दीपेश का हुआ निधन

Bhabiji Ghar Par Hain Actor Deepesh Bhan Dies At 41

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं के एक्टर दीपेश भान का 41 वर्ष की उम्र में आज यानि 23 जुलाई को निधन हो गया। खबरों के अनुसार दीपेश क्रिकेट खेलते वक्त गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें महज 5 मिनट की दूरी पर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबरों के अनुसार दीपेश का निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ है।

अमिताभ-रश्मिका की ‘गुडबाय’ की रिलीज डेट आई सामने

Amitabh Bachchan and Rashmika Mandanna-starrer ‘GoodBye’ to release in October

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुडबाय’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर, 2022 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

संगीता घोष ने सात महीने पहले बेटी को दिया था जन्म

Sangita Ghosh is a mom to a seven-month-old baby girl

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संगीता घोष अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। हाल ही में खुलासा हुआ कि संगीता ने बीते साल 25 दिसंबर को एक प्री-मेच्योर बेटी को जन्म दिया था। लेकिन यह बात एक्ट्रेस ने पूरी दुनिया से छुपाकर रखी थी। 

वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 2’ की रिलीज डेट आई सामने

Delhi Crime season 2 to premiere on August 26 on Netflix

क्राइम पर आधारित वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन की रिलीज की घोषणा हो गई है। वही इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है और इस सीरीज को 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तेलांग नज़र आएंगे।

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे रणवीर-कार्तिक

‘Shehzada’ release to clash with ‘Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani’!

कार्तिक आर्यन अपनी अगली तेलुगू ब्लॉकबस्टर अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक हिंदी रीमेक फिल्म शहजादा की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह फिर अगले साल 23 फरवरी को रिलीज की जाएगी। वही इसी दिन करण जौहर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी रिलीज की जाएगी।

Related posts