Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 23 October 2022

23 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 23 अक्टूबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

वैशाली ठक्कर के माता-पिता ने दान की उनकी आंखें

Vaishali Thakkar’s eyes donated by her family

वैशाली ठक्कर ने हाल ही में खुदकुशी कर ली थी। वहीं वैशाली के निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी आंखें दान कर दीं। जिसकी जानकारी देते हुए उनके भाई ने बताया,”वैशाली को अपनी आंखें पसंद थीं। वह कई बार कहती थी कि निधन के बाद वह अपनी आंखें दान कर देगी।”

जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ी

Jacqueline Fernandez’s interim bail extended till 10 November

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 नवंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी 200 करोड़ के ठगी मामले में चल रही ईडी जांच में जैकलीन भी सह आरोपी पाई गई हैं।

रुबीना दिलैक हुई चोटिल

Rubina Dilaik Gets Injured While Practicing for Jhalak Dikhhla Jaa

अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में नजर आ रही हैं। रुबीना इस शो के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। वही हाल ही में डांस प्रेक्टिस करने के दौरान रुबीना के कंधे में चोट लग गई है। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी है। फैन्स रुबीना के रिकवर होने की दुआ कर रहे हैं।

हॉलीवुड में कमाल दिखाएगी विद्युत जामवाल की ‘सनक’?

Vidyut Jammwal’s Sanak to get a Hollywood remake?

बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक माने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल को लेकर खबर आई है कि उनकी एक फिल्म का हॉलीवुड में रीमेक बनाने का प्लान किया जा रहा है। पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई विद्युत की फिल्म ‘सनक’ के निर्माताओं को हॉलीवुड से ऑफर आया है।

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रीलीज होगी धनुष की ‘नाने वरुवेन’

Dhanush’s Naane Varuven to release on Amazon Prime Video on this date

साउथ सुपरस्टार धनुष और सेल्वाराघवन की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘नाने वरुवेन’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर आने को तैयार है। यह फिल्म 27 अक्टूबर से दुनिया भर के 240 देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

Akansha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago