आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 25 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

गुलशन कुमार की बायोपिक में नजर नहीं आएंगे आमिर 

Aamir Khan’s Mogul shelved after Laal Singh Chaddha box office failure

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान को लेकर खबर आ रही है कि अब वो गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मोगुल’ में नज़र नही आएंगे। खबरों की मानें तो भूषण कुमार ने मोगुल को बंद करने का फैसला लिया है। आमिर खान इस फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार निभाने वाले थे। 

जल्द शुरू होगी कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग

Kamal Haasan-starrer ‘Indian 2’ resumes shoot

साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग को लेकर खबर सामने आई है। फिल्म की शूटिंग 2 साल बाद जल्द शुरु होने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार तमिल फिल्म निर्देशक कमल हासन की इस फिल्म को मेकर्स सितंबर से शुरू करेंगे। 

जल्द हो सकती है सपना चौधरी की गिरफ्तारी!

Bigg Boss Fame Sapna Choudhary In Legal Trouble

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों मुसीबत में घिरी है। सपना पर आरोप है कि वो पैसे लेने के बाद कार्यक्रम में न पहुंची और शो के पैसे वापस भी नही किए। वही इस मामले में वो अदालत में हाजिर भी नहीं हुई थीं। इसी वजह से उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। 

धीरे- धीरे ठीक हो रहे हैं राजू श्रीवास्तव

Raju Srivastav Health Update

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को दिल का दौरा के बाद से हॉस्पिटल में बेहोश है। राजू श्रीवास्तव की सेहत के बारे में उनका परिवार और करीबी लोग लगातार फैंस के साथ अपडेट्स शेयर कर रहे हैं। वही हाल ही मे उनके मैनेजर ने बताया कि कॉमेडियन की हालात अभी स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

Related posts