आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 29 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

29 सितंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 29 सितंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। 

महेश बाबू की मां का हुआ निधन

Mahesh Babu’s Mother Indira Devi Dies At 70

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन 70 साल की उम्र में हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश बाबू की मां पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। 

इस हसीना ने छोड़ा झलक दिखला जा 10

Dutee Chand quits ‘Jhalak Dikhlaa Jaa 10’

झलक दिखला जा 10 शो काफी चर्चा में हैं हाल ही में इस शो को ऐक्टर धीरज धूपर ने छोड़ दिया था वही अब दुती चंद ने भी शो को अलविदा कह दिया। दुती एक जानामानी एथलीट हैं। काम में व्यस्त होने की वजह से दुती ने शो छोड़ने का फैसला किया है। 

एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Arrest warrant issued against producer Ekta Kapoor and her mother over web series

एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलों में फंसती दिख रही हैं। एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। दरअसल पिछले वर्ष इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज करवाया गया था।

कंगना रणौत की ‘इमरजेंसी’ में नज़र आएंगे सतीश कौशिक

Satish Kaushik’s first look as Babu Jagjivan Ram in Kangana Ranaut’s film

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। कंगना की अपकमिंग फिल्म से एक एक कर के कई स्टार का लुक सामने आया है वही अब एक और स्टार का लुक सामने आ गया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक कंगना की फिल्म में नजर आने वाले हैं। सतीश कौशिक पॉलिटिशियन और एक्टिविस्ट जगजीवन राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से उनका लुक भी सामने आया है।

आमिर खान हॉलीवुड फिल्म का बनाएंगे रीमेक

Aamir Khan’s Hindi remake of Spanish film Campeones

आमिर खान ने चार साल बाद फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बड़े पर्दे पर वापसी की थी जोकि बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक थी। वही अब खबरे है कि जल्द ही आमिर एक और हॉलीवुड फिल्म का रीमेक बनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर स्पैनिश फिल्म कैंपियोन्स के हिंदी वर्जन पर काम करने वाले हैं।

Related posts