आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 25 November 2022

Today’s Bollywood NewsToday’s Bollywood News

Today’s Bollywood News: 25 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 25 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

राखी सांवत आज मना रही हैं अपना 44 वां जन्मदिन

Rakhi Sawant news in hindi

अपने अजीबो गरीब बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली बॉलीवुड की अभिनेत्री राखी सांवत का आज जन्मदिन है। राखी सावंत बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस का हुनर दिखा चुकी हैं। राखी सांवत हमेशा किसी ना किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहती है,

लेकिन इन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष देखा है। राखी ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट आईटम सॉन्ग किए हैं। इनका रियल नाम नीरू भेड़ा है, जोकि हाल ही में बिजनेस आदिल के साथ रिलेशनशिप में हैं।

उद्योगपति रतन टाटा के जीवन पर बनने जा रही है बायोपिक, इन एक्टर के नाम पर लग सकती मोहर

Ratan tata biopic news

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा के नाम से आप सब परिचित होंगे। रतन टाटा का नाम संपूर्ण देश में बेहद ही सम्मान के साथ लिया जाता है, जिनके कार्य और विचारों से हर व्यक्ति कोई ना कोई सीख अवश्य लेता है। ऐसे में रतन टाटा के जीवन के ऊपर फिल्म निर्माता सुधा कोंगरा एक बायोपिक बनाने वाली हैं।

जिसमें उद्योगपति रतन टाटा के व्यक्तिगत जीवन से लेकर उन्होंने किस तरह से टाटा को एक ग्रांड बनाया, यह सब दिखाया जाएगा। इस फिल्म में लीड रोल के तौर पर अभिषेक बच्चन और साउथ सुपरस्टार सूर्या का नाम लिया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है।

बेहद यूनिक है रणवीर और आलिया की बेटी का नाम, आप भी जानें

बॉलीवुड की मशहूर कपल रणवीर कपूर और आलिया भट्ट जो कि हाल ही में पैरंट बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम काफी यूनिक रखा है। रणबीर और आलिया की बेटी का नाम उसकी दादी नीतू कपूर ने चुना है, जिसका नाम राहा रखा गया है।

जिसका अर्थ शांति, स्वतंत्रता और आनंद है। बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने अपनी बेटी का यह यूनिक सा नाम रखा, जिसके सामने आने पर हर कोई उनकी बेटी को बेहद बधाइयां दे रहा है।

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने किया भारतीय सेना का अपमान, लोगों ने लगाई लताड़

Richa chadha news in hindi

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हाल ही में अपने बयान के चलते बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। उन्होंने भारतीय उतरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र त्रिवेदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिस पर लोगों का मानना है कि उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिए गलवान घाटी में मारे गए भारतीय जवानों का उपहास उड़ाया है। जिसके बाद रिचा चड्ढा को लोग बुरी तरीके से ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड के भी कई एक्टर उनके खिलाफ खड़े हैं। इतना ही नहीं, ऋचा चड्डा के एक और बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि ताकि कलाकारों को यदि भारत से भगा दे तो क्या अटैक नहीं होंगे? उनके एक के बाद एक बयान के चलते ऋचा चड्ढा को लोगों ने घेर लिया है, हालांकि अपने पहले बयान के लिए वह माफी भी मांग चुकी हैं, लेकिन यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी का टीजर जारी, देखें वीडियो

बॉलीवुड के कूल स्टार एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में फिल्म रिलीज होने वाली है। कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी का टीजर जारी कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को 2 दिसंबर को अमेज़न प्राइम पर दिखाया जाएगा।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक साइको डेंटिस्ट के रोल में नजर आएंगे, जो कि उनके रोल को और अधिक डेंजरस बना रहा है। फिल्म निर्माता शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म फ्रेडी में कार्तिक आर्यन बेहद अलग रोल में दिखाई देने वाले हैं, जिसमें आपको अभिनेत्री के तौर पर अलाया एफ यानि आलिया इब्राहिम नजर आने वाली हैं।

Related posts