आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 27 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

सलमान खान ने किया नई फिल्म का एलान

Salman Khan shares title of his next ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का एलान किया है। इंडस्ट्री में 34 साल पूरे होने पर सलमान ने एक वीडियो शेयर कर अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की घोषणा की है। 

इस ओटीटी ने खरीदे लाल सिंह चड्ढा के राइट्स

Laal Singh Chaddha to premiere on Netflix

आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा बड़े पर्दे पर कमाल न दिखा सकी। फिल्म को सिनेमाघर में दर्शक नहीं मिल रहे वही ओटीटी प्लेटफॉर्म भी फिल्म को खरीदने से कतरा रहे ऐसे में खबर आ रही हैं कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म खरीद लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स ने फिल्म के राइट्स 150 करोड़ रुपये में बेचने थे लेकिन नेटफ्लिक्स ने इसे 80 से 90 करोड़ में खरीदा है।

‘सत्य प्रेम की कथा’ की रिलीज़ डेट आई सामने

‘Satyaprem Ki Katha’ Release Date Announced

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर अपकमिंग फिल्म सत्य प्रेम की कथा की रिलीज डेट सामने आई हैं। ये फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

दूसरी बार मां बनेंगी साथ निभाना साथिया की ‘राशि बहू’

Saath Nibhaana Saathiya actress Rucha Hasnabis is expecting her 2nd child with husband Rahul

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में राशि बहु का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रुचा हसब्निस दूसरी बार मां बनने वाली हैं. रुचा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. रुचा पहले से ही एक बेटी की मां हैं. 

Related posts