आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 27 June 2022

Bollywood newsBollywood news

यूट्यूब से हटाया गया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना

YouTube removes new Sidhu Moosewala song SYL

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थीं। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद हाल ही में उनका आखिरी गाना एसवाईएल यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे थे वही कुछ ही घंटो बाद इस गाने को यूटयूब से हटा दिया गया है। दरअसल इस गाने में सिद्धू ने कई मुद्दे उठाए थे। सिद्धू के इस गाने से पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे एसवाईएल के मुद्दे को हवा मिल गई है, जिस वजह से इसे हटा दिया गया। 

शाहरुख खान ने पठान की रिलीज डेट का एलान किया

Shahrukh Khan announces Pathan’s release date

शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट का एलान किया गया है। शाहरूख ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने के मौके पर मोशन पोस्टर शेयर कर जानकारी दी।यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होने वाली हैं।

एक बार फिर साथ नजर आएंगे रणबीर और दीपिका

Deepika Padukone, Ranbir Kapoor to reunite for a project

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हर किसी की फेवरेट है. वही एक बार ये जोड़ी साथ नज़र आने वाली हैं। खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक टीवी ऐड में साथ नजर आएंगे।

इस दिन रिलीज होगी कंगना रणौत की ‘इमरजेंसी’

Kangana Ranaut’s ‘Emergency’ to release on this day

अभिनेत्री कंगना रणौत साल 1975 में लागू हुई इमरजेंसी पर आधारित अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर काफी चर्चा में है। वही अब इस फिल्म की रिलीज़ डेट सामने आईं है। यह फिल्म 25 जून साल 2023 में रिलीज होने वाली है।

बोनी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू 

Boney Kapoor’s Bollywood Debut

लव रंजन के निर्देशन में बन रही एक्टर रणबीर और श्रद्धा स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका निभाएंगी वही इस फिल्म से मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर भी एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

Related posts