आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 29 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

‘जवान’ के लिए मोटी फीस वसूल रहे विजय सेतुपति

Vijay Sethupathi’s fees for SRK’s ‘Jawan’

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। वही हाल ही में इस फिल्म को लेकर खबर आई है कि साउथ स्टार विजय सेतुपति भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। वही रिपोर्ट्स के अनुसार विजय सेतुपित फिल्म ‘जवान’ के लिए 21 करोड़ रुपये की मोटी रकम ले रहे हैं। 

अजय देवगन की फिल्म भोला का प्रीमियम इस दिन होगा

Ajay Devgan’s film Bhola will have a premium on 30 March

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू ने अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म काथी की हिंदी रीमेक भोला की शूटिंग पूरी कर ली है। वही भोला का प्रीमियर 30 मार्च 2023 को रखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन कर रहे हैं।

KKK 12 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

Mr Faisu gets eliminated from kkk

2 जुलाई से शुरू हुआ रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 12 अपने फाइनल के बेहद करीब है। शो से हर हफ्ते कोई न कोई कंटेस्टेंट बाहर होता है वही इस हफ्ते शो से सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर फैसल शेख ने अलविदा लिया। वही खबरे है कि फैसल अगले सप्ताह ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री भी कर सकते है।

सलमान की फिल्म में कैमियो करेंगे ये सोशल मीडिया स्टार

Salman’s ‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ to cast these social media stars

सलमान खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपना लुक भी दिखाया था। वही अब इस फिल्म से जुडा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है कि इस फिल्म में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस्ट सुल और ताजिक सिंगर अब्दु राजिक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। 

हिंदी में इस दिन रिलीज होगी सीता रामम

Sita Ramam’s Hindi version gets a release date

साउथ सुपरस्टार दलक्वीर सलमान, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज सुपरहिट फिल्म सीता रामम का प्रदर्शन शानदार रहा। ये फिल्म तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी, अब मेकर्स इसे हिंदी में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म 2 सितंबर को हिंदी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Related posts