आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 29 July 2022

Bollywood NewsBollywood News

खुशी के साथ ‘कॉफी विद करण’ में डेब्यू करेंगी सुहाना खान 

Suhana Khan to make her debut on Koffee With Karan 7

बॉलीवुड के पॉपुलर निर्देशक करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में बॉलीवुड के तमाम नए और पुराने स्टार आकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर गॉसिप करते नजर आते हैं। वहीं खबरों के अनुसार इस सीजन में किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी अपना डेब्यू कर सकती हैं।

तीसरी बार मां बनीं डिंपी गांगुली

Dimpy Ganguly and hubby Rohit welcome their third baby

बिग बॉस स्टार डिंपी गांगुली तीसरी बार मां बन गई हैं। कुछ समय पहले ही डिंपी गांगुली ने अपने तीसरे बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। डिंपी गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी।

गौरव तनेजा की चार साल की बेटी को मिली धमकी

YouTuber Gaurav Taneja claims threat call made against his daughter

मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। नोएडा में मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाने को लेकर गिरफ्तार हुए गौरव की चार साल की बेटी को जान से मारने की धमकी मिली है। वही गौरव ने दिल्ली पुलिस को फोन पर धमकी मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी जानकारी यूट्यूबर ने ट्विटर पर शेयर की है।

सामंथा ने हैदराबाद में खरीदा आलीशान घर

Samantha Ruth Prabhu buys house where she used to live with Naga Chaitanya

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में हैदराबाद में आलीशान घर खरीदा हैं। इस घर में वह अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ रहा करती थीं। कपल ने तलाक के दौरान इस घर को बेचा था लेकिन बाद में सामंथा ने इसे खरीद लिया यहां वो फिलहाल अपनी मां के साथ रह रही है। 

रणवीर सिंह के खिलाफ राज्य महिला आयोग में दर्ज करवाई गई शिकायत

Complaint against Ranveer to Maharashtra Women’s Commission

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट के चलते चर्चा में है। फोटोशूट मामले में रणवीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद से ही रणवीर को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वही अब रणवीर सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Related posts