आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 3 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले चोट के निशान

46 injuries found on Sonali Phogat’s body

बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाली फोगाट के शरीर पर 46 चोटों के निशान मिले हैं। वही रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाली को मेथमफेटामाइन ड्रग्स का ओवरडोज दिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई।

श्वेता तिवारी की टीवी पर वापसी

Shweta Tiwari returns with her new show Main Hoon Aparajita

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। श्वेता तिवारी का नया शो मैं हूं अपराजिता आने वाला है। शो का प्रोमो हाल ही में रीलीज हुआ था शो में श्वेता तीन बच्चों की मां बनी नजर आएंगी। वही ये शो 27 सितंबर से शुरु होने वाला है।

अरमान कोहली को मिली बेल

Actor Armaan Kohli get bail in drugs case

बिग बॉस स्टार अरमान कोहली को बॉलीवुड ड्रग केस के तहत करीब एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वही अब इस मामले में उन्हें को जमानत मिल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात की पुष्टि अरमान कोहली के वकील ने की है। 

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने खरीदा फार्महाउस

Virat Kohli and Anushka Sharma buy farmhouse in Alibaug worth Rs. 19.24 cr

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अलीबाग में 8 एकड़ का एक शानदार फार्महाउस खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फार्महाउस की कीमत 19 करोड़ बताई जा रही है।

कपिल शर्मा संग स्क्रीन शेयर करेगें दीपिका पादुकोण 

Deepika Padukone and Kapil Sharma Collaborate On Mega Blockbuster

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की काफी समय से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण साथ काम करना चाहते थे अब उनकी के ख्वाहिश पूरी हो गई है। बता दें कि कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण जल्द ही नए प्रोजेक्ट ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ के लिए साथ आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा।

Related posts