आज के बॉलीवुड समाचार: 22 जुलाई 2021

Bollywood NewsBollywood News

राज कुंद्रा के ऑफिस पर रेड, सीज किए गए सर्वर

Mumbai Police seizes computer server from Raj Kundra’s office

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ऑफिस पर छापामारी की. खबरों के अनुसार इस दौरान पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया है. वही बताया जा रहा है कि यही से वी ट्रांसफर के जरिए वीडियो को अपलोड करा जाता था.

ईद पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा

Salman Khan’s Eidi to fans, Bigg Boss 15 first ott promo out

बिग बॉस के सीजन 15 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, टीवी से पहले बिग बॉस के 15वें सीजन को ओटीटी पर शुरू किया जाएगा. वही ईद-उल-अजहा के मौके पर सलमान ने बिग बॉस ओटीटी का पहला प्रोमो रिलीज कर फैंस को ईद के मौके पर तोहफा दिया.

नए नाम से लॉन्च होगा कोकिला और गोपी बहू का नया शो

Kokila and Gopi Bahu’s new show will be launched with a new name

स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ का सीजन 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वही अब स्टार नेटवर्क इस फ्रैंचाइजी का प्रीक्वेल ला रहा है. लेकिन यह शो एक अलग अंदाज में नए नाम के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा. स्टार भारत पर लॉन्च होने वाले इस नए शो का नाम होगा ‘तेरा मेरा साथ रहे’.

शाहरुख खान की अगली फिल्‍म में ऐक्‍ट्रेस के लिए फाइनल हुईं नयनतारा

Nayanthara to star opposite Shah Rukh Khan in Atlee’s next

लंबे वक्‍त से ऐसी चर्चा है कि शाहरुख खान साउथ के डायरेक्‍टर ऐटली की फिल्‍म का हिस्‍सा होंगे. अब लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्‍म में किंग खान के ऑपोजिट ऐक्‍ट्रेस नयनतारा को फाइनल किया गया है.

शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस करके ‘सुपर डांसर’ में दिखाई देंगी करिश्मा कपूर

Karisma Kapoor Replaces Shilpa Shetty As Special Guest Judge

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को हाल ही में मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. जिसके चलते शिल्पा सुपर डांसर चैप्टर 4 में फिलहाल नजर नहीं आने वाली हैं. वही अब शिल्पा को रिप्लेस कर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सुपर डांसर मे नजर आएँगी.

Related posts