आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 31 August 2022

Bollywood NewsBollywood News

शेरशाह ने जीता बेस्ट एक्शन फिल्म का अवॉर्ड

Sidharth Malhotra’s ‘Shershaah’ receives Best Action award

बॉलीवुड के पॉपुलर अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त को हो गई है। वही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का बेस्ट ऐक्शन फिल्म अवार्ड सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह को मिला है।

14 दिनों के लिए जेल में रहेंगे केआरके

KRK sent to 14-day judicial custody by Borivali court

कमाल राशिद खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। वही अब 14 दिनों के लिए कमाल को जेल में रहना पड़ेगा। ताजा अपडेट की मानें तो केआरके ने बोरीवली कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है जिसपे सुनवाई होनी बाकी है।

विक्की कौशल-कटरीना कैफ एक साथ करेंगे ये प्रोजेक्ट

Katrina Kaif, Vicky Kaushal’s First Project Together

विक्की-कटरीना को फैन्स लम्बे समय से एक साथ पर्दे पर देखना चलाते है। वही अब खबर है कि दोनो एक प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक एड में साथ नजर आएंगे। शादी के बाद यह पहला मौका होगा जब विक्की और कटरीना एक साथ नजर आएंगे।

शाहरुख खान ने ठुकराया डॉन 3 का ऑफर

Shah Rukh Khan declines Don 3 for now

शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले बैक टू बैक तीन फिल्मों की घोषणा की थी। वही अब माना जा रहा है कि फिल्म डॉन 3 में भी शाहरूख नज़र आने वाले हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए फिलहाल मना कर दिया है। खबरों के अनुसार वो फिल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हैं।

Related posts