आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 5 June 2022

Bollywood NewsBollywood News

कार्तिक आर्यन दूसरी बार पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

Kartik Aaryan Tests Covid-Positive For The Second Time

बॉलीवुड में एक बार फिर कोविड-19 अपने पैर पसार रहा है। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है वह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वही एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

शकीरा का 10 साल छोटे बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

Pop Star Shakira and Footballer Gerard Pique Separate After 12 years

हॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शकीरा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार शकीरा ने खुद से 10 साल छोटे बॉयफ्रेंड गेरार्ड पिक से अलग होने का फैसला कर लिया है, वही सामने आई खबरों के अनुसार ब्रेकअप की वजह गेरार्ड पिक से मिला धोखा है। गेरार्ड पिक स्पेन के फुटबॉलर हैं। शकीरा और गेरार्ड पिक साल 2010 से रिलेशनशिप में थे वही कपल के दो बच्चे भी हैं।

‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

Television actress Deepika Singh to make her film debut

दीया और बाती हम में संध्या का किरदार निभा कर ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह टीवी पर खूब नाम कमाया है वही अब दीपिका बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाली हैं। दीपिका सिंह फ़िल्म ‘टीटू अंबानी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। ये फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जेजीएम में पहली बार विजय देवरकोंडा संग दिखेंगी पूजा हेगड़े

Pooja Hegde to play lead opposite Vijay Deverakonda

अभिनेता विजय देवरकोंडा और निर्देशक पुरी जगन्नाथ एक्शन-ड्रामा पैन इंडिया एंटरटेनर फिल्म जेजीएम (जन गण मन) लेकर आने वाले हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वही इस फिल्म में पहली बार पूजा हेगड़े और विजय देवरकोंडा की जोड़ी साथ देखने को मिलेगी।

राजनीति में एंट्री ले रहे निरहुआ

BJP fields Bhojpuri star Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’ from Azamgarh

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। निरहुआ आजमगढ़ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। 

Related posts