आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 5 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

कार्तिक आर्यन के हाथ लगी पॉपुलर फ्रेंचाइजी की फिल्म

Kartik Aaryan to be a part of Anurag Basu’s directorial Aashiqui 3

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने करियर की बुलंदियों पर है। कार्तिक के हाथ कई फिल्में लगी है वही अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी की फिल्म आशिकी 3 भी कार्तिक के हाथ लगी है। खबरों के अनुसार अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म आशिकी 3 में अभिनेता कार्तिक मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

अमित शाह से मिले निर्देशक रोहित शेट्टी

Amit Shah meets filmmaker Rohit Shetty in Mumbai

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त मुंबई के दौरे पर हैं. इस दौरान अमित शाह ने बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी से मुलाकात की. जिसकी तस्वीर रोहित ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीर शेयर कर रोहित ने लिखा: ‘माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलना सम्मान की बात है.’ 

‘ब्लैक’ फेम आयशा कपूर के हाथ लगी बड़ी फिल्म

‘Black’ fame Ayesha Kapur to share screen space with Anshuman Jha in ‘Hari-Om’

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्लैक’ में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम कर चुकीं आयशा कपूर के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है जिसमें वो लीड रोल निभाकर सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। आयशा कपूर के हाथ फिल्म ‘हरि ओम’ लगी है, जिसमें वो अनुमान झा के साथ लीड रोल निभाती दिखाई देंगी।

अक्षय और प्रियंका का गाना 17 साल बाद हुआ रिलीज

Akshay Kumar and Priyanka Chopra’s unreleased song from Barsaat finally out

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का एक गाना ‘वो पहली बरसात’ 17 साल बाद रिलीज किया गया है। इन दोनों स्टार्स ने फिल्म ‘बरसात’ के लिए ये गाना शूट किया था लेकिन बाद में अक्षय कुमार ने ये फिल्म छोड़ दी थी। जिसके बाद प्रियंका के साथ बॉबी देओल लीड में नज़र आए थे। वही अब अक्षय के साथ फिल्माए गए गाने को हाल ही में रिलीज़ किया है।

फिल्म चुप का ट्रेलर आउट, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

Dulquer Salmaan, Sunny Deol’s psycho-thriller ‘Chup’ gets a release date

सनी देओल और दुलकर सलमान की रोमांटिक साइकोपैथ थ्रिलर फिल्म ‘चुप’ का ट्रेलर 5 सितंबर 2022 को रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघर पर रिलीज़ की जाएगी।

Related posts