आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 6 June 2022

Bollywood updatesBollywood updates

शाहरुख खान और कटरीना कैफ कोरोना की चपेट मे आए 

Shah Rukh Khan, Katrina Kaif test positive for Covid-19

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना विस्फोट हो गया है। एक्टर कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर के कोरोना से संक्रमित होने की खबर आई। वही अब खबर है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की भी कोरोना हो गया है।

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

Threat letter to actor Salman Khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला है। खबरों के अनुसार सलमान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे। इस दौरान जब थोड़ा आराम करने के लिए बेंच पर बैठे उस समय उन्हें सलमान के नाम धमकी भरा लेटर मिला।

एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक के साथ अपने रिलेशन को किया ऑफिशियल

अभिनेत्री एमी जैक्सन और गॉसिप गर्ल’ फेम अभिनेता एड वेस्टविक के रिश्ते की खबरे काफ़ी समय से आ रही थी। वही अब एमी ने एड के साथ अपने रिश्ते पर मोहर लगाते हुए इससे ऑफिशियल कर दिया है। एमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

करण जौहर के खिलाफ लीगल एक्शन लेगा पाकिस्तानी सिंगर

करण जौहर और टी सीरीज के बैनर तले बनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक ने फिल्म के ‘नाच पंजाबन’ गाने पर चुराने का आरोप लगाया था। सिंगर के अनुसार उन्होंने अपने ओरिजिनल गाने के अधिकार किसी को नहीं बेचे हैं और फिल्म में बिना उनकी इजाजत के इस गाने का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, अब पाकिस्तानी सिंगर ने कहा है कि वो करण जौहर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।

अनंत अंबानी की मंगेतर के लिए रखी हुई स्पेशल सेरेमनी

Ambanis Host Event For Son’s Fiancee Radhika Merchant

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट के लिए रविवार को अरंगेत्रम सेरेमनी रखी। ये सेरेमनी किसी शास्त्रीय नर्तक या नर्तकी के प्रशिक्षित होने के बाद स्टेज पर पहली बार डांस परफॉर्मेंस के लिए होती हैं। इस सेरेमनी में आमिर, सलमान, रणवीर, जैसमिन और अली गोनी सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की।

Related posts