आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 6 September 2022

Bollywood NewsBollywood News

‘लाल सिंह चड्ढा’ इस दिन होगी ओटीटी पर स्ट्रीम

Laal Singh Chaddha OTT release date out

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वही अब फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

ललित मोदी और सुष्मिता सेन का हुआ ब्रेकअप?

Are Sushmita Sen and Lalit Modi no longer together?

आइपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने जुलाई में सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर कर बताया था कि वह एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। वही उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर में सुष्मिता सेन संग फोटो लगाई थी और अपने बायो में सुष्मिता को अपना प्यार बताया था। लेकिन अब ललित ने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और बायो से सुष्मिता सेन को हटा दिया है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया हैं।

बिग-बी और रश्मिका की फिल्म गुडबाय की रिलीज डेट आई सामने

Rashmika Mandanna And Amitabh Bachchan’s good bye Release Date Announced

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिक मंदाना जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अमिताभ और रश्मिका की आगामी फिल्म गुडबाय की रिलीज डेट सामने आई हैं फिल्म 7 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में देखी जाएगी।

फिल्म ‘मैं हिंदू हूं’ इस तारीख को होगी रिलीज़

Aashiesh Sharrma, Sonarika Bhadoria film Main Hindu Hoon to release on Oct 7

आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया और अंकित राज स्टारर फिल्म हिंदुत्व चैप्टर वन: मैं हिंदू हूं का नया मोशन पोस्टर सामने आया है। वही फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आई है, फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अथिया-केएल राहुल की शादी पर दिया नया अपडेट आया

Athiya Shetty And KL Rahul to Tie the Knot at Suniel Shetty’s Khandala Bungalow

अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वही कपल की शादी से जुडा एक नया अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार कपल किसी 5-सितारा होटल के बजाय खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले ‘जहान’ में शादी रचाने वाला हैं।

Related posts