आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 8 July 2022

Bollywood newsBollywood news

फिल्म निर्माता संदीप सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

Film producer Sandeep Singh receives death threat

फिल्म निर्माता संदीप सिंह को हाल ही में फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में संदीप को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह ही माने को बात कही गई है। धमकी के बाद संदीप ने मुंबई पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

जल्द रिलीज होगी आर माधवन की ‘धोखा राउंड डी कॉर्नर’ 

R Madhavan’s Film Dhokha Gets A Release Date

अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। वही अब आर माधवन की एक और अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। अभिनेता आर माधवन की नई फिल्म ‘धोखा राउंड डी कॉर्नर’ जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। इस फिल्म को 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में देखा जाएगा।

ओटीटी पर जल्द आने वाली फिल्म जनहित में जारी

Nushrratt Bharuccha’s ‘Janhit Me Jaari’ gets OTT premiere date

ओटीटी पर जल्द ही नुसरत भरुचा स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जनहित में जारी’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। यह फिल्म 15 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी।

मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में फिल्म ’83’ होगी सेलिब्रेट

Ranveer Singh Starrer ’83 To Be Celebrated at The Indian Film Festival of Melbourne

दुनिया के सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में से एक मेलबर्न का आगाज 12 अगस्त की रात में किया जाएगा। इस महोत्सव में 1983 में वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ को सेलिब्रेट किया जाएगा और साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।

भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार का बॉलीवुड डेब्यू

Khushali Kumar Makes Her Film Debut

भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज द्वारा निर्मित आर माधवन की फिल्म ‘‘धोखा राउंड डी कॉर्नर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में माधवन के अलावा अभिनेता अपार शक्ति खुराना, दर्शन कुमार भी नजर आने वाले हैं। वही इस फिल्म से भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

Related posts