आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 8 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

माधुरी दीक्षित ने खरीदा मुंबई में लग्जरी फ्लैट

Madhuri Dixit Buys A Luxurious Sea-Facing Apartment In Mumbai

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने साउथ बॉम्बे के लोअर परेल इलाके में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 48 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह फ्लैट समुंदर के किनारे है और फ्लैट से दूर तक फैला अरब सागर दिखाई देता है.

बॉक्स ऑफिस पर कटरीना और सोनाक्षी की टक्कर

Sonakshi Sinha & Huma Qureshi’s ‘Double XL’ Sets Off Clash Against Katrina Kaif’s Ghost Comedy ‘Phone Bhoot’

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ की रिलीज डेट सामने आई हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वही बॉक्स ऑफिस पर सोनाक्षी सिन्हा की ‘डबल एक्सएल’ की भिड़ंत कटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’ से होगी।

शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

Shehnaaz Gill father Santokh Singh receives death threat from stranger

मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वही शहनाज एक बार फिर अपने पिता के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक शहनाज के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता को विदेशी नंबर से फोन कर कुछ युवकों ने दिवाली से पहले मारने की धमकी दी है।

यामी की फिल्म से हुई इंडियन फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग

Yami Gautam starrer Lost closes the Atlanta Film Festival 2022

हाल ही में शिकागो में हुए साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिन ओवेशन और जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, यामी गौतम धर स्टारर फिल्म लॉस्ट ने इंडियन फिल्म फेस्टीवल का समापन किया है। लॉस्ट एक भावनात्मक सामाजिक थ्रिलर फिल्म है।

मिलिंद सोमन ने खरीदा मुंबई में फ्लैट

Milind Soman buys luxurious 4-BHK home in Mumbai

बॉलीवुड एक्टर और सुपर मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में एक घर खरीदा है। मिलिंद ने मुंबई में सी-फेसिंग प्रभादेवी इलाके के ‘स्टैंडअलोन टॉवर’ में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. ये एक 4 बीएचके अपार्टमेंट है जो 1720 वर्ग फुट में फैला हुआ है. वही इस घर से अरब सागर और बांद्रा वर्ली सी-लिंक के खूबसूरत नजारे दिखते हैं. इस शानदार फ्लैट की कीमत करीब 6.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Related posts