एक्टर सतीश कौशिक के निधन से दुखी बॉलिवुड से लेकर ए आर रहमान की दरियादिली तक खास

Today Bollywood updateToday Bollywood update

सतीश कौशिक के निधन से दुखी अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से सतीश कौशिक के साथ एक फोटो शेयर की

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से सतीश कौशिक के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है।’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखुंगा, ये मैंने कभी भी सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम लगना। जिंदगी आपके बिना कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी सतीश। ओम शांति

गुमराह’ का टीजर वीडियो रिलीज

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवी ‘गुमराह’

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवी ‘गुमराह’ का टीजर वीडियो रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में आदित्य और मृणाल का बदला अवतार देख फैंस भी हैरान रह गए।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भाई ने ही लगाया पीटने का आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर अपने स्टाफ को पीटने का आरोप

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों घरेलू विवाद सुर्खियों में हैं। अब होली के मौके पर उनके भाई शमास सिद्दीकी ने एक ऑडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर अपने स्टाफ को पीटने का आरोप लगाया है। इस ऑडियो क्लिप के साथ शमास सिद्दीकी ने लिखा है, ‘ये वीडियो होली के गिफ्ट के तौर पर मिला, रूटीन के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने स्टाफ को पीटता है। उसका मैनजेर बता रहा है कि उसने अपने लड़के को दूसरी बार मारा। हालांकि, इस गधे को हवाई अड्डे और ऑफिस में पीटा गया है। इसका प्रॉपर वीडियो जारी किया जाएगा।

ए आर रहमान की दरियादिली

एआर रहमान इंडस्ट्री के लाइटमैन के लिए फ्री में करेंगे परफॉर्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान को लेकर खबर आ रही है कि वह फिल्म इंडस्ट्री के लाइटमैन की मदद करने के लिए फ्री में परफॉर्म करने वाले हैं। उनका परफॉर्मेंस 19 मार्च को चेन्नई में होने वाला है। दरअसल, काम के दौरान कई बार लाइटमैन के साथ हादसे हो जाते हैं। वह उनकी मदद करने के लिए विंग्स ऑफ लव कार्यक्रम में फ्री में परफॉर्म करेंगे। इस कार्यक्रम से आने वाले पैसों से लाइटमैन की मदद होगी।

रेजिना कैसेंड्रा की फिल्म

प्रभुदेवा अभिनीत रेजिना कैसेंड्रा के मुख्य किरदार वाली फ्लैश बैक पर नया अपडेट

रेजिना कैसेंड्रा के मुख्य किरदार में फ्लैशबैक का ट्रेलर 10 मार्च, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है । प्रभुदेवा अभिनीत रेजिना कैसेंड्रा के मुख्य किरदार वाली फ्लैश बैक पर नया अपडेट आखिरकार आ गया है । निर्माताओं ने एक नया पोस्टर जारी किया है और फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख की घोषणा की है

Related posts