आज के बॉलीवुड समाचार: 01 अगस्त 2021

Bollywood Latest NewsBollywood Latest News

20 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में पॉप स्टार क्रिस वू गिरफ्तार

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ मे साथ काम कर चुके एक्टर क्रिस वू को दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है. इस मामले में बीजिंग में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पॉप स्टार पर ये कार्रवाई ऑनलाइन आरोपों पर केंद्रित है.

ICU से बाहर आए शोएब इब्राहिम के पिता

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उनके पिता आईसीयू से बाहर आ गए हैं और इसकी खुशी शोएब ने सोशल मीडिया पर जाहिर की है. बता दें कि हाल ही मे शोएब के पिता को ब्रेन स्टॉक हुआ था जिसके चलते वो ICU मे एडमिट थे.

कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘फ्रेडी’ की शूटिंग

बॉलिवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन के हाथ एक साथ कई फिल्में लगी है जिसमें से एक है फ्रेडी. वही कार्तिक ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. शंशाक घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘फ्रेडी’ कई ट्विस्ट्स से भरी होने वाली है.

टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा ने शेयर की नो मेकअप फोटोज

टीवी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है. वही हाल ही में निया ने अपने सोशल मीडिया पर नो मेकअप लुक की फोटो शेयर की है. तस्वीर में निया घर में व्हाइट बोल्ड आउटफिट पहनी हुई हैं. बिना मेकअप के भी निया काफी खूबसूरत लग रही हैं.

शाहिद कपूर को टक्कर देने के वाला है ये साउथ सुपरस्टार

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति हिंदी दर्शकों के बीच एंट्री करने की तैयारी में हैं। साउथ के मक्कल सेल्वन जल्दी ही बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहिद कपूर के डेब्यू वेब शो के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने वाले हैं. विजय सेतुपति और शाहिद कपूर को एक साथ लाने का बीड़ा द फैमिली मैन के निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके ने उठाया है

Related posts