आज के बॉलीवुड समाचार: 01 फरवरी 2021

BollywoodBollywood

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया अपनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फोटो में सिद्धार्थ पुलिस की वर्दी पहने हुए जीप में बैठे नजर आ रहे हैं। फैन्स इसे काफी पसन्द कर रहे हैं.

‘कसौटी जिंदगी की’ फेम पार्थ समथान ने शेयर कीं बाथरोब में फोटोज, फैन्स हुए दीवाने

टीवी के पॉप्युलर शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ से चर्चा में आने वाले पार्थ समथान ने अपने काम से दर्शकों का दिल जीता है. हाल ही में पार्थ समथान ने मिरर सेल्फी पोस्ट की. इस मिरर सेल्फी में पार्थ समथान ने नीले रंग के बाथरोब पहना हुआ है. फैन्स उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे है और उनपे प्यार बरसा रहे है.

सनी लियोनी ने केरला की वादियों में लगाया हॉटनेस का तड़का

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी का हॉट अंदाज उनके फैन्स को काफी पसन्द आ रहा है. सनी लियोनी की ये तस्वीरें उनके हालिया केरला ट्रिप की हैं।

प्रियंका चोपड़ा बिकनी में आई नजर, स्विमिंग पूल में कर रही हैं मस्ती

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कीl इसमें प्रियंका चोपड़ा को लाल कलर की बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में मस्ती करते देखा गया. 

राखी सावंत की मां को आईसीयू में किया गया भर्ती, ब्लैडर में है ट्यूमर

ई टाइम्स के अनुसार राखी सावंत के भाई ने खुलासा किया है कि उनकी मां के ब्लैडर में बड़ा ट्यूमर है जो कि कैंसर का कारण बन सकता हैl राखी सावंत की मां को कीमोथेरेपी दी जा रही हैl उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया हैl इस समय राखी सावंत बिग बॉस के घर मे है. 

Related posts