आज के बॉलीवुड समाचार: 02 दिसंबर 2020

Today's Bollywood News: 02 December 2020Today's Bollywood News: 02 December 2020

सिंगर आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड श्वेता संग बंधे शादी के बंधन में

होस्ट और गायक और आदित्य नारायण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ ब्याह रचा लिया लिया है. दोनों ने इस्कॉन मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के सामने सात फेरे लिए. साथ ही दोनों की शादी की तसवीरेसोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

भारती सिंह और हर्ष हुए ट्रोलिंग से परेशान, उठाया यह कदम

ड्रग्स मामले में जेल से बाहर आने के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ट्रोलर्स के निशाने पर बने हुए है. सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर खूब निगेटिव कमेंट्स किए जा रहे हैं. ट्रोलिंग से परेशान होने के कारण भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट्स सेक्शन को लिमिटेड कर दिया, वहीं हर्ष ने अपने सारे कमेंट्स को हाइड कर लिया है.

एक्टर सन्नी देओल हुए कोरोना पोस्टिव, हिमाचल में करवा रहे इलाज

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जारहा है, वही कई बॉलीवुड सेलेब्स कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं. वही अब बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल भी कोविड-19 पॉज़िटिव पाए गए. बतादें कि कंधे की सर्जरी के बाद आराम करने के लिए मनाली में अपने फॉर्म हाउस आए थे, अब हिमाचल में ही अपना कोरोना इलाज करवा रहे है.

अक्षय कुमार और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया साथ डिनर, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

यूपी में फिल्म सिटी बनाने को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स व निवेशकों के साथ सीएम योगी ने चर्चा की. वही सीएम योगी कल मुंबई गए. मुंबई में सीएम योगी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से मिले और उनके साथ डिनर भी किया.

समंदर किनारे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी अनीता हसनंदानी

अनीता जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है. वही अनीता को सोशल मीडिया पर कई बार उनका प्रेगनेंसी टाइम एन्जॉय करते हुए देखा गया है. वही हाल ही में अनीता ने अपनी समंदर किनारे की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमे उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ़ दिखाई दे रहा है.

Related posts