आज के बॉलीवुड समाचार: 03 दिसंबर 2020

Today's Bollywood News: 03 December 2020Today's Bollywood News: 03 December 2020

एमडीएच मसलों के ओनर धर्मपाल गुलाटी नहीं रहे

मसाले किंग से मशहूर एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

जॉन अब्राहम को मिला यह बड़ा सम्मान, फैंस हुए खुश

बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर में से एक जॉन अब्राहम को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) द्वारा 2020 का पर्सन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया. बतादें कि जॉन ने 2020 में ई-रिटेलर ‘क्विकर’ से रिक्वेस्ट किया था कि वह जीवित जानवरों का व्यापार करना बंद कर दें. जॉन अब्राहम पेटा इंडिया के तहत जानवरों के लिए आवाज़ उठा रहे है.

रुबीना दिलैक से लड़ाई के बाद कविता कौशिक बिग बॉस से निकली बाहर

बिग बॉस के घर में इन दिनों काफी हंगामा देखने को मिल रहा है. वही शो का नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमे रुबीना से लड़ाई करने के बाद कविता बिग बॉस का घर छोड़ कर बाहर निकल गई.

अपनी माँ नीलिमा अजीम के जन्म दिन पर शाहिद कपूर ने शेयर किया बेहद प्यारा पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने बुधवार को अपनी मां नीलिमा अजीम के लिए उनके बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट की तस्वीर में नीलीमा एक नाव में बैठी है और चिड़ियों को उड़ते हुए देख रही है. वही शाहिद ने कैप्शन में लिखा: ‘मॉम..आई लव यू..हैप्पी बर्थडे.’

बजरंगी भाई जान की मुन्नी पूल में एन्जॉय करती आयी नज़र

सलमान खान की सुपर हिट फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.वही इन दिनों हर्षाली की एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें हर्षाली पूल में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं.

Related posts