आज के बॉलीवुड समाचार: 05 जून 2021

Bollywood NewsBollywood News

 जूही चावला पर लगा 20 लाख का जुर्माना

HC fines Juhi Chawla Rs 20 lakh

अभिनेत्री जूही चावला पर 20 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाते हुए, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 5G रोल आउट के खिलाफ उनके याचिका को खारिज कर दिया है. यहां कोर्ट ने जूही चावला को एक और बड़ा झटका दिया है. 

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Sushant Singh Rajput’s friend Siddharth Pithani sent to 14-day judicial custody

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सिद्धार्थ पिठानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया गया था.

यामी गौतम ने रचाई डायरेक्टर आदित्य धर से शादी

Yami Gautam ties knot with Uri filmmaker Aditya Dhar

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म ‘उरी’ के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी रचा ली है. यामी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर ये खुश खबरी फैन्स को दी.

पीच कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं सपना चौधरी

Sapna Choudhary dressed like a bride in a peach colored lehenga

सपना चौधरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरे शेयर की है इसमे सपना पीच कलर का लहंगा पहने दुल्हन की तरह सजीं सपना नजर आयी, सपना इसमे बेहद खूबसूरत लग रही है. 

नागिन 3 फेम पर्ल वी पुरी रेप और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

Naagin 3 actor Pearl V Puri arrested for an alleged rape case

एकता कपूर के सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने 4 जून की देर रात को गिरफ्तार किया है. पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. 

Related posts