आज के बॉलीवुड समाचार: 06 जुलाई 2021

Bollywood News:Bollywood News:

चार साल से नहीं मिला कोई काम पैसों की तंगी से जुझ रहीं अभिनेत्री शगुफ्ता अली

Saans actress Shagufta Ali on her financial struggles for the past 4 years

फिल्मों और टेलीविजन शोज का हिस्सा रही शगुफ्ता अली का हाल भी कोरोना में खराब हो गया है. कोरोना में लॉकडाउन लगने की वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा। उनकी आर्थिक स्तिथि काफी खराब हो गई है और उनके पास अपना इलाज करवाने तक के पैसे नहीं हैं.

भारतीय सेना ने विद्या बालन को दिया ट्रिब्यूट

A Military firing range in Kashmir named after Vidya Balan

हाल ही में रिलीज़ हुई शेरनी की सफलता के साथ विद्या बालन को मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी में 395 नए आमंत्रित में शामिल किया गया है। वही गुलमर्ग, कश्मीर में एक सैन्य फायरिंग रेंज का नाम विद्या के नाम पर रखा गया है।

अर्जुन कपूर का शातिर लुक हुआ वायरल

Arjun Kapoor reveals his Chiraunji look from upcoming film ‘Bhoot Police’

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस’ का फैंस पिछले कई दिनों से इंतेजार पिछले कई दिनों से कर रहे हैं. वही हाल ही में इस फिल्म से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. अर्जुन के इस लुक को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

 5 साल बाद फिर से फिल्म डायरेक्ट करेंगे करण जौहर

Karan Johar gets back to the director’s chair after 5 years

करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के जरिए नए नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा इन दिनों कर रहे हैं. हाल ही में करण ने वकील सी शंकरन नायर पर आधारित फिल्म का ऐलान किया था. अब करण ने फिर से एक नया ऐलान किया है, दरअसल अब 5 साल बाद फिर से करण जौहर डायरेक्शन में हाथ आजमाने जा रहे हैं.

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय पर एफआईआर दर्ज

FIR registered against Bhojpuri singer Nisha Upadhyay

भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री निशा उपाध्याय अपने भाई की शादी में जमकर कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करती नजर आई। पहले नाईट कर्फ्यू और फिर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के ममले में गायिका निशा उपाध्याय और वाटिका के संचालक समेत 103 लोगों पर एफआईआर की गई है।

Related posts