आज के बॉलीवुड समाचार: 09 जून 2021

Top 5 newsTop 5 news

पाकिस्तानी सिंगर फरहाद हुमायूं का निधन

Pak singer Farhad Humayun died at 42 age

पाकिस्तानी सिंगर फरहाद हुमायूं का निधन हो गया है. फरहाद हुमायूं के असामयिक निधन से हर कोई हैरान है. पाकिस्तान के इस नायाब सिंगर ने महज 42 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है. सिंगर का निधन किस कारण से हुआ है अभी ये साफ तौर पर पता नहीं लग पाया है. 

पर्ल वी पुरी का समर्थन करने वाले कलाकारों की देवोलीना ने लगाई क्लास

Devoleena Lashes Out At artists who supported Pearl V Puri

रेप के आरोप में फंसे पर्ल वी पुरी की खबर ने पूरे टेलीविज़न इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कुछ कलाकार लगातार नागिन 3 अभिनेता का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने वाली और टीवी जगत की बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने पीड़िता के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने पर्ल वी पुरी का समर्थन करने वाले कई टेलीविजन कलाकारों की क्लास लगा दी.

ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, डॉक्टर ने दी जानकारी

Actor Dilip Kumar on oxygen support, stable

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार यानी छह जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वही उनके डॉ जलील पारकर ने बताया है कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. 

दिव्या खोसला ने पर्ल मामले मे रेप पीड़िता की पहचान उजागर की

Divya Khosla Kumar Reveals The Identity Of The Parents Of The Victim

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में काफी लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता के माता-पिता की फोटो और नाम सब कुछ उजागर कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति किसी भी प्लेटफॉर्म पर रेप पीड़िता की पहचान नहीं बता सकता और न ही ऐसी कोई जानकारी दे सकता है, जिससे पीड़िता को पहचाने जाने की संभावना हो. 

पहली बार रणवीर सिंह संग नजर आ सकती कैटरीना कैफ 

Are Ranveer Singh and Katrina Kaif pairing up for a Zoya Akhtar film

रणवीर सिंह और कटरीना कैफ को अभी तक बड़े पर्दे पर साथ नहीं देखा गया है. वही दोनों जल्द ही साथ नजर आ सकते हैं. खबरों के अनुसार जोया अख्तर ने रणवीर सिंह और कटरीना कैफ को एक फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया है. 

Related posts