आज के बॉलीवुड समाचार: 09 मई 2021

Bollywood NewsBollywood News

‘बिग बॉस 13’ फेम विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार

‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके विकास पाठक उर्फ ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ को कोविड-19 के नियमों को तोड़ने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास पाठक मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में बच्चों की परीक्षा रद्द करने और स्कूल की फीस माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

हेमा मालिनी के सेक्रेटरी का कोरोना से निधन, अभिनेत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मशहूर अदाकारा और भाजपा सांसद हेमा मालिनी के सेक्रेटरी का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। इस बात की जानकारी हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने अपने सेक्रेटरी मेहता जी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

दिशा पाटनी ने दिखाया ‘राधे’ का स्पेशल फिल्टर

Disha Patani treats fans with Radhe Your Most Wanted Bhai’s special Instagram filter

सलमान खान की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ 13 मई को रिलीज होने वाली है। दिशा लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। वही अब हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘राधे’ का फिल्टर दिखाया है.

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की अपनी तस्वीर, कहा अब घर में रहना एक

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी ने अब अपनी एक तस्वीर शेयर की है और कहा है ‘हम उस बिंदु पर पहुंच गए जहां घर में रहना एक शौक बन गया है.

एक्ट्रेस कंगना रनौत हुईं कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस कंगना रनौत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

Related posts