आज के बॉलीवुड समाचार: 10 फरवरी 2021

Bollywood TelevisionBollywood Television

टीवी ऐक्ट्रिस अनीता हसनंदानी बनी माँ, बेटे को जन्म दिया 

टीवी ऐक्ट्रिस अनीता और उनके पति रोहित पेरेंट्स बन गए हैं. कल अनीता ने बेटे को जन्म दिया जिसके बाद सभी दोनों को इस खुशखबरी की बधाई दे रहे हैं. 

रवि दुबे और निया शर्मा की वेब सीरीज़ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, दिखी ज़बरदस्त कैमिस्ट्री

टीवी एक्टर रवि दुबे और निया शर्मा जमाई 2.0 सीज़न 2 में एक बार फिर साथ आ रहे हैं। ज़ी5 पर 26 फरवरी को आ रही वेब सीरीज़ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज़ कर दिया गया. जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री फैन्स खूब पसन्द कर रहे हैं.

कृति शेट्टी के ट्रेडिशनल लुक पर फिदा हुए फैंस, दिखा बेहद क्यूट लुक

साउथ एक्ट्रेस कृति शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आयी. तस्वीरों में उन्होंने पीले कलर की साड़ी पहनी हुई है, साड़ी में वो काफी क्यूट दिख रही है फैन्स उनकी ये तस्वीरें काफी पसन्द कर रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रेंचाइजी में हुई सारा अली खान  की धांसू एंट्री?

बीते साल रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रैंचाइजी फिल्म ‘बागी 3’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके अगले पार्ट की घोषणा कर दी थी। वही इस फिल्म से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट फीमेल लीड की एंट्री हो गई है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान को ‘बागी 4’ ऑफर की गयी है.

सॉन्ग ‘कैरम की रानी’ इस दिन होगा रिलीज, सोशल मीडिया पर सॉन्ग की चर्चा तेज

टिक टॉक पर मिस्टर फैसू के नाम से जाने-जाने वाले शेख फैजल धीमे धीमे एक्टिंग की दुनिया कदम रख रहे हैं। अब खबरें आ रही कि उनका नया सॉन्ग ‘कैरम की रानी’ जल्दी ही रिलीज होने वाला है। जिसमें वो एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ नजर आएंगे. इस गाने को ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और सारेगामा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा। 

Related posts