आज के बॉलीवुड समाचार: 10 जुलाई 2021

Bollywood NewsBollywood News

‘द कश्मीर फाइल्स’ की लाइन प्रोड्यूसर ने की खुदकुशी

Kashmir Files line producer Sarahna dies by suicide

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने बीते 30 जून, 2021 को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट के अनुसार सराहना डिप्रेशन का शिकार थी.

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने मुंबई मे खरीद लिया बंगला

Ram Charan buys plush sea-facing bungalow in Mumbai

राम चरण ने हाल ही में मुंबई में एक सी-फेसिंग बंगला खरीदा है। उन्होंने खार इलाके में बंगला खरीदा है जहां से समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. सूत्रों के मुताबिक, राम को मुंबई में एक प्रॉपर्टी खरीदना इसलिए जरूरी लगा क्‍योंकि वह कई बॉलिवुड फिल्‍ममेकर्स से मिल रहे थे और होटल्‍स में रुकने में कम्‍फर्टेबल नहीं थे।

बिग बॉस 15 पहले TV पर नहीं बल्कि OTT पर देखने मिलेगा 

Salman Khan’s show bigg boss to release on Voot before television premiere

सलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस के फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। नए सीजन को बिग बॉस ओटीटी कहा जाएगा। इस शो के टीवी प्रीमियर से पहले वूट पर लॉन्‍च किया जाएगा. 

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में तेलुगु स्टार नागा चैतन्य की हुई एंट्री

Naga Chaitanya makes Bollywood debut with Aamir Khan’s ‘Laal Singh Chaddha’

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और तेलुगु फिल्मों के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग साथ कर रहे हैं. इस फिल्म के साथ ही नागा चैतन्य अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर रहे हैं. 

अक्षय नुपुर के गाने फिलहाल 2 मोहब्बत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स

Filhaal 2 Mohabbat Ft Akshay Kumar & Nupur Sanon Achieves A New Milestone

अक्षय कुमार का नया रिलीज हुआ गाना फिलहाल 2 यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा और कई रिकार्ड तोड़ रहा है. फिलहाल 2 मोहब्बत रिलीज़ के पहले 3 दिनों में ही 100 मिलियन से अधिक बार देखा है, जो एक नया रिकॉर्ड है. यह यूट्यूब के इतिहास में पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भारतीय सॉन्ग है. 

Related posts