आज के बॉलीवुड समाचार: 10 जून 2021

Top 5 NewsTop 5 News

बोमन ईरानी की मां का निधन, ऐक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Boman Irani’s mother Jerbanoo Irani dies at 94

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी की मां का निधन हो गया है। 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। बोमन ने बताया कि उनकी मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

देश भर में 18 ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाएंगे सोनू सूद

Sonu Sood to set up 18 oxygen plants across India

सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वो देशभर में करीब 15 से 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे। इसकी शुरूआत वो कुरनूल और नेल्लोर, आंध्र प्रदेश, मैंगलोर, कर्नाटक से कर रहे हैं। इसके सिवा भी अन्य कई राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे. 

फर्जी पीएचडी डिग्री को लेकर बाल ठाकरे की बायोपिक बनाने वाली निर्माता स्वप्ना पाटकर गिरफ्तार

Film producer Swapna Patker arrested for obtaining fake PhD degree

फिल्म निर्माता स्वप्ना पाटकर को क्लिनिकल फिजियोलॉजी में कथित तौर पर फर्जी पीएचडी डिग्री हासिल करने और यहां के एक अस्पताल में नौकरी पाने के लिए इसका इस्तेमाल करने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

किश्वर मर्चेंट 40 की उम्र में मां बनने जा रही दिखाया बेबी बंप

Kishwer Merchant flaunted baby bump going to become a mother at the age of 40

TV एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में किश्वर ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की. किश्वर 40 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं। 

लूसिफर में चिरंजीवी संग नजर आ सकती है ये बॉलीवुड हसीना

Vidya Balan comes on-board Chiranjeevi’s film Lucifer

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो विद्या बालन एक बार फिर से साउथ इंडस्ट्री में धमाका करने को तैयार हैं। सुनने में आ रहा है कि विद्या बालन को सुपरस्टार चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म लूसिफर के लिए कन्सीडर किया जा रहा है. 

Related posts