आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 12 September 2022

bollywood newsbollywood news

जुबिन नौटियाल का यूएस कॉन्सर्ट हुआ कैंसिल

Jubin nautiyal’s US concert cancelled

पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। यूएस में 23 सितंबर को उनका एक कॉन्सर्ट होने वाला था। जिसको लेकर खबर आई थी कि इस कार्यक्रम का ऑर्गेनाइजर भारत का भगोड़ा क्रिमिनल है। जिसके बाद लोगों ने जुबिन नौटियाल की गिरफ्तार की मांग की थी। वही अब खबर है कि जुबिन का यूएस वाला कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया है। 

रणवीर को मिला साउथ में पसंद किए जाने वाले हिंदी एक्टर का अवॉर्ड 

Ranveer Singh bags ‘Most Loved Hindi Actor’ award

हिंदी फिल्मों के अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में 10वें साउथ इंडियन इंटरनैशनल मूवी अवॉर्ड्स में साउथ इंडिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिंदी एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। अवॉर्ड जीतने पर रणवीर ने कहा उन्हे भारत की विविधता पर गर्व है।

ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं शाहरुख खान

Shahrukh khan to make his ott debut

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख अगले साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेगें। रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान ने एक वेब सीरीज साइन की है जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

सोनू सूद ने शुरू की IAS के छात्रों के लिए फ्री कोचिंग

Sonu Sood announces free online coaching program for IAS exam aspirants for 2022-23

बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। आज भी सोनू कई लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोनू ने IAS के छात्रों के लिए एक नई पहल शुरु की है। सोनू सूद 2022- 23 आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।

Related posts