आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 10 May 2022

Bollywood updatesBollywood updates

‘बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता’: महेश बाबू

Mahesh Babu says ‘Bollywood can’t afford me…’

तेलुगू के लोकप्रिय अभिनेता महेश बाबू ने हाल ही में हिंदी फिल्मों में काम करने पर लेकर एक बयान देते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता। इसलिए मैं वहां अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता।” 

सलमान खान का हमशक्ल हुआ गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के हमशक्ल आजम अंसारी को लखनऊ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर एक वीडियो शूट करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आजम अंसारी के वीडियो बनाने की वजह से सड़क पर जाम लग गया था। लोगों को सड़क पर गाड़ियां और बाइक चलाने में काफी परेशानी हो रही थी।

सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई !

Sonakshi Sinha sparks engagement rumours

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी किसी लड़के के साथ पोज देते दिखी और उनकी रिंग फिंगर में अंगूठी नज़र आई है। फोटोज सामने आने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। 

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे

Rajkummar, Janhvi begin filming for Mr and Mrs Mahi

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आने वाले हैं। दोनो करण जौहर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में साथ काम करेंगे वही 9 मई से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

सिंगापुर ने बैन की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 

साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की दर्दनाक कहानी पर आधारित विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिंगापुर में फिल्म में दिखाई गई बर्बरता और फिल्म को सिटी और स्टेट के गाइडलाइंन्स से परे होने के चलते बैन कर दिया गया है।

Related posts