आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 11 April 2022

Bollywood updatesBollywood updates

मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन

2 States actor Shiv Kumar Subramaniam passes away

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और  स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का 11 अप्रैल को देर रात निधन हो गया है। शिव कुमार के निधन की वजहों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. आपको बता दें कि दो महीने पहले शिव कुमार के बेटे जहान का 16वें जन्मदिन से पहले ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था.

1000 करोड़ी हुई एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’

RRR Box Office Collection Surpasses Rs 1000 Crores

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं। वही इस फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन दुनियाभर मे 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

बड़े पर्दे पर ‘मीना कुमारी’ बनेंगी कृति सेनन

Hansal Mehta to direct Meena Kumari biopic featuring Kriti Sanon

फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. वही इसी बीच खबर है कि कृति जल्द ही मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। वही इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे। 

जाने माने तेलुगू एक्टर बाल्या का हुआ निधन

तेलुगू के जाने माने एक्टर बाल्या का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे। उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया। बाल्या फिल्मों में कैरेक्टर रोल के लिए मशहूर थे।

बेटे हर्षवर्धन के साथ अनिल कपूर की फिल्म ‘थार’ की रिलीज डेट आयी सामने 

Anil Kapoor-Harsh Varrdhan Kapoor starrer Thar to release on Netflix on this day

अनिल कपूर जल्द ही अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म ‘थार’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान हो गया है। फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

Related posts