आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 11 December 2021

Top 5 NewsTop 5 News

भारती सिंह ने फैन्स के साथ शेयर की प्रेग्नेंट होने की खबर

Bharti Singh And Husband Haarsh Limbachiyaa Announce Pregnancy

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिमबाचिया पेरेंट्स बनने वाले हैं. इस खुश ख़बरी को भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए शेयर की है। भारती सिंह ने अपने क्यूट और अनोखे अंदाज में इस खुशखबरी को फैन्स के साथ शेयर किया है. जिसके बाद फैन्स जम कर भारती और हर्ष को बधाई दे रहे हैं.

शादी के बाद मंदिर चलीं श्रद्धा आर्या

टीवी सीरियल कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने शादी के बाद शारदा माता के दर्शन किए हैं. जिसकी तस्वीरें श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में श्रद्धा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी.

इस्लाम छोड़कर हिंदू बनेंगे फिल्म डायरेक्टर अली अकबर

Malayalam director Ali Akbar quits Islam

मलयाली फिल्मों के निर्देशक अली अकबर ने मुस्लिम धर्म छोड़ने का एलान किया है और बताया है कि वह जल्द ही अपनी पत्नी के साथ हिंदू धर्म को अपना लेंगे. निर्देशक ने फेसबुक लाइव में आकर बताया कि वे इस्लाम का परित्याग कर रहे हैं.

कृति सेनन बनीं अमिताभ बच्चन की किराएदार

Kriti Sanon becomes Amitabh Bachchan’s tenant

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन बिग-बी की किराएदार बन गई हैं। कृति ने अमिताभ का अंधेरी इलाके वाला ड्युप्लेक्स फ्लैट किराए पर लिया है। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में रहने के लिए कृति सेनन ने दो साल के लिए एग्रीमेंट साइन किया है. 

परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में पूरे किए अपने 10 साल

Parineeti Chopra Completes A Decade In Bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। परिणीति ने अपने फिल्मी करियर के दौरान अलग- अलग तरह के किरदारों से लोगों के दिल में जगह बनाई। वही बॉलीवुड में विभिन्न किरदार निभाते हुए परिणीति ने इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. 

Related posts