आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 11 February 2021 

Top 5 NewsTop 5 News

शक्तिमान पर बनेगी फिल्म

Shaktimaan Returns On Big Screen

सोनी पिक्चर्स दूरदर्शन के सबसे पॉपुलर शो शक्तिमान के कैरेक्टर पर अब फिल्म बनने जा रही है. सूत्रों के अनुसार इस फिल्म को तीन भागों में बनाया जाएगा. फिल्म से जुड़ा एक छोटा टीजर  भी सामने आया है. 

अमोल पालेकर पुणे अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अमोल पालेकर को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि उनकी तबीयत अभी स्थिर बताई जा रही है। 

रश्मि देसाई को हुआ कोरोना

Rashami Desai tests positive for Covid-19

कोरोना संक्रमण का कहर अभी बना हुआ है बिग बॉस 15 मे नजर आयी टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के रश्मि देसाई शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में गई थीं. जिसके बाद नेहा भसीन भी कोरोना से संक्रमित हो गयी थी. 

‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट का एलान

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म पृथ्वीराज चौहान की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म इसी साल 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान के किरदार मे नजर आयेंगे. वही फिल्म में मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। 

सुनील शेट्टी होस्ट करेंगे पहला एमएमए रियलिटी शो

Suniel Shetty to host ‘Kumite 1 Warrior Hunt’, India’s first MMA reality show

ओटीटी एमएक्स प्लेयर ने बतौर होस्ट सुनील शेट्टी के साथ एक शो बनाने का एलान किया है। ये शो देश का पहला एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) रियलिटी शो होगा. जो भारतीय दर्शकों के लिए एमएमए को एक खेल के रूप में प्रस्तुत करेगा. शो का नाम है ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ होगा. 

Related posts