आज के बॉलीवुड समाचार: 11 मई 2021

Bollywood NewsBollywood News

दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना से निधन

Tamil actor Joker Thulasi dies of Covid-19 complications

कोरोना महामारी देशभर में पैर पसार चुकी है और संक्रमण की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। लोग कई अपनों को खो चुके हैं और अब खबर आ रही है कि दिग्गज अभिनेता जोकर थुलासी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। अभिनेता ने रविवार को चेन्नई में अंतिम सांस ली।

सलमान खान की दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा कोरोना संक्रमित

Salman khan reveals Arpita and Alvira tested positive for Covid-19

बॉलीवुड ऐक्टर सलमान खान की दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने कंफर्म किया है। वही अब अर्पिता खान शर्मा ने कोरोना वायरस को मात दे दी है और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. अर्पिता ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है.

टीकाकरण करवाते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने साझा की तस्वीर, फैंस से की टीका लगवाने की अपील

Sonakshi Sinha takes COVID-19 vaccine

ऐक्ट्रिस सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार यानी 10 मई को कोविड वैक्सीन लगवाई. सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने बाएं हाथ पर वैक्सीन लगवाती हुई नजर आयी. सोनाक्षी ने कैप्शन में हैशटैग वैक्सीन और विक्ट्री लिखा. सोनाक्षी से पहले भी कई सेलिब्रिटी वैक्सीन लगवा चुके हैं.

हुमा कुरैशी दिल्ली में बनवाएंगी 100 बेड का कोविड हॉस्पिटल

Huma Qureshi to launch 100-bed hospital facility in Delhi to fight Covid

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने ग्लोबल चाइल्ड राइट्स ऑर्गनाइजेशन ‘सेव द चिल्ड्रन’ के साथ हाथ मिलाया है। इस संस्था के साथ हुमा दिल्ली में एक अस्थाई हॉस्पिटल बनाने में जुटी हुई हैं। इस अस्थाई हॉस्पिटल में 100 बेड और एक ऑक्सीजन प्लांट होगा. 

सुनील ग्रोवर का ‘सनफ्लॉवर’ से पहला लुक आया सामने

Sunil Grover’s look in ‘Sunflower’ unveiled

अभिनेता सुनील ग्रोवर एक बेहतरीन कॉमेडियन के साथ ही एक शानदार अभिनेता भी हैं। जल्द ही सुनील ग्रोवर दर्शकों के लिए कुछ लेकर आ रहे हैं. सुनील ने सोशल मीडिया पर ‘सनफ्लॉवर’ से अपना लुक रिवील किया है. ‘सनफ्लॉवर’ डार्क ह्यूमर हास्य से लैस एक अनोखी मर्डर मिस्ट्री है।

Related posts