आज के बॉलीवुड समाचार: 12 जून 2021

Top 5 NewsTop 5 News

फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

Sedition case registered against filmmaker Aisha Sultana

बीते कई दिनों से केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप विवादों में है. इस बीच अब लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार यानी 10 जून को फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। आयशा पर टेलीविजन पर बहस के दौरान ‘जैविक हथियार’ वाली टिप्पणी को लेकर राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं.

बढ़ती उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य अस्पताल में भर्ती

Actor Chandrashekhar Vaidya hospitalized

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य को उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र 97 साल हैं.

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज

Complaint filed against Bhojpuri actor Khesari Lal Yadav

भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है। उन पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है।

हिमेश रेशमिया की एल्बम का पहला गाना हुआ रिलीज

First song of Himesh Reshammiya’s album released

सिंगर हिमेश रेशमिया की एल्बम सुरूर 2021 का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और इस एल्बम का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. वही फैंस को हिमेश का गाना बहुत पसंद आ रहा है.

पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका खारिज

Pearl V Puri denied bail in rape case, next hearing on June 15

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी की रेप मामलें मे कोर्ट ने एक बार फिर से जमानत याचिका खारिज कर दी है. पर्ल की जमानत याचिका पर 11 जून को सुनवाई होनी थी. एक्टर को मुंबई की ठाणे जेल में न्यानिक हिरासत में रखा गया है. अब खबर है कि इस केस में पर्ल की अगली सुनवाई 15 जून को होगी. 

Related posts