आज के बॉलीवुड समाचार: 13 जनवरी 2021

BollywoodBollywood

कार्तिक आर्यन ने 10 दिनों में पूरी की फिल्म ‘धमाका’ की शूटिंग


बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल ही में राम माधवानी की फिल्म ‘धमाका’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में कार्तिक अलग लुक में नजर आने वाले हैं। जो फिल्मों में उनकी लवर बॉय की छवि को तोड़ेगा. रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म की शूटिंग को 10 दिनों में पूरा कर लिया, जिसके लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए लिए हैं। 

बीबीसी ने रिलीज़ की जिया खान केस पर बनी डॉक्यूमेंट्री

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत ने 7 साल पहले पूरे देश को चौंका दिया था। जिया खान को उनके जुहू अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। अब जिया सुसाइड केस पर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री डेथ इन बॉलीवुड रिलीज़ की है, जो इंटरनेशनल दर्शकों के बीच वायरल हो रही है।

जान्हवी कपूर ने किया बेली डांस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं हाल ही में सोशल मीडिया पर जान्हवी का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें वो बेली डांस करती नजर आ रही हैं। गाना करीना कपूर ख़ान और शाहरुख खान की फ़िल्म अशोक का सन सनन है।

सपना चौधरी मां बनने के बाद फिर से आई पुराने लुक में नजर 

हरियाणी सिंगर और डांसर सपना चौधरी अब पूरी तरह काम पर वापस लौट चुकी है, प्रेग्नेंसी के बाद सपना ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वो फिर से हर जगह एक्टिव हो गई हैं. सपना के हाल ही में दो सॉन्ग रिलीज़ हुए हैं ‘चटक मटक’ और ‘नलका’.

सोनाली फोगाट ने जैस्मिन भसीन के घर से बेघर होते अली गोनी को किया प्रपोज

बिग बॉस 14′ से हाल ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें सोनाली फोगाट, जैस्मिन भसीन के घर से बेघर होते ही अली गोनी के लिए इज़हार-ए-इश्क करती हैं और कहती हैं कि उन्हें उनकी आंखों में देखते रहने का मन करता है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे सोनाली का नए दाव के रूप में देख रहे थे. 

Related posts