आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 13 May 2022

Bollywood updatesBollywood updates

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर बने पेरेंट्स

Nikitin Dheer, Kratika Sengar Dheer blessed with baby girl

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और एक्टर निकितिन धीर 12 मई को अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए है। कपल के के घर बेटी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। साथ ही कपल ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया हैं। निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने अपनी बेटी को ‘देविका’ नाम दिया हैं।

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

Shilpa Shetty announces a break from social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का एलान किया है। बीते दिन शिल्पा शेट्टी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर बताया कि वह सोशल मीडिया को अलविदा कह रही हैं। 

‘द ब्रोकन न्यूज’ से ओटीटी डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे

Sonali Bendre announces her OTT debut with drama series ‘The Broken News’

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो जल्द ही ‘द ब्रोकन न्यूज’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाली कैंसर से उबरने के बाद पहली बार किसी शो में अभिनय करती दिखने वाली है।

साउथ फिल्मों में डेब्यू करेंगे धोनी 

MS Dhoni Likely To Make His South Indian Cinema Debut

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वही हाल ही मे खबर सामने आई हैं कि धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है। खबरों के अनुसार धोनी जल्द ही अपनी पहली फिल्म मे एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नज़र आने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म ‘दोबारा’ के साथ नज़र आने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज का एलान कर दिया है। फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है फिल्म ‘दोबारा’ 19 अगस्त को रिलीज होने को तैयारी है।

Related posts