आज के बॉलीवुड समाचार: 13 अक्टूबर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

सलमान खान की फिल्म अंतिम की रिलीज डेट का ऐलान

Salman Khan’s Antim Gets A Theatrical Release

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म अंतिम की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। ये फिल्म इसी साल 26 नवंबर 2021 के दिन सिनेमाघर मे रिलीज की जाएगी. वही इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज की जाने वाली है.

नहीं रहे साउथ फिल्म निर्माता महेश कोनेरु

Telugu producer Mahesh Koneru dies of cardiac arrest

साउथ सिने इंडस्ट्री से एक दिल दुखाने वाली खबर सामने आई। साउथ फिल्मों के जाने-माने निर्माता महेश कोनेरु का निधन हो गया है। महेश कोनेरु ने कार्डिक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया. 

गुपचुप मां बन गईं श्रेया सरन

Shriya Saran shocks the fans with the surprise news of her first child

साउथ फिल्म एक्ट्रेस श्रेया सरन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो एक साल पहले बेटी की मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो से पता चला कि एक्ट्रेस कोरोना काल के दिनों में ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। जिसके बाद उन्होने एक बेटी को जन्म दिया है.

प्रियंका की बहन मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Priyanka Chopra’s cousin Meera Chopra files FIR against interior designer

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर राजेन्द्र दीवान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने डिजाइनर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मीरा के मुताबिक, इंटीरियर डिजाइनर ने उन्हें गाली दी और उन्हें उनके खुद के घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया. 

 शाहरुख खान ने आर्यन को बचाने के लिए लगाया नया वकील

Shahrukh Khan hires a new lawyer to save Aryan

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत नहीं मिली तो शाहरुख खान ने वकील सतीश मानशिंदे की जगह अब नए वकील अमित देसाई को हायर किया है। इस केस में आर्यन की अगली जमानत पर सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। आर्यन खान की बेल के आवेदन को लेकर अमित देसाई कोर्ट में पेश हुए. 

Related posts