आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 14 January 2021

Top 5 NewsTop 5 News

काइली जेनर ने सोशल मीडिया पर बनाया रिकॉर्ड

Kylie Jenner Is The First Woman To Reach 300 Million Instagram Followers

यंग बिजनेसपर्सन और रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाली पहली महिला बन गई हैं। इस वक्त उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 300 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

बिग बॉस 15 में विशाल कोटियन की जगह होगी सिंबा नागपाल की एंट्री

Simba Nagpal To Replace Vishal Kotian As Wild Card

बिग बॉस 15 अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है, शो के फिनाले में अब सिर्फ 2 हफ्ते बचे हैं। इस बीच ख़बरें आ रहीं हैं कि शो में विशाल कोटियन नहीं बल्कि सिंबा नागपाल बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं.

नागार्जुन की फिल्म ‘द घोस्ट’ से बाहर हुईं जैकलीन

Jacqueline Fernandez out of Nagarjuna Akkineni’s The Ghost

200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में फंसने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज लगातार विवादों में घिरी है. वही अब खबर है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अक्कीनेनी नागार्जुन की फिल्म द घोस्ट से बाहर हो गयी हैं. 

एक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज 

Police book Siddharth for his tweets against Saina Nehwal

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में साउथ अभिनेता सिद्धार्थ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने यह मामला दर्ज किया गया है.

आईसीयू में ही हैं लता मंगेशकर

Lata Mangeshkar is still in ICU

लेजेंडरी गायिका लता मंगेशकर कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद से ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती है. वही गुरुवार को भी उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि लता फिलहाल आईसीयू में ही हैं, हालांकि उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है. 

Related posts