आज के बॉलीवुड समाचार: 18 अप्रैल 2021

Bollywood latest newsBollywood latest news

अब सोनू सूद को हुआ कोरोना, खुद को किया ‘क्वारंटीन 

बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद घर बैठे हैं। अब सोनू सूद भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सोनू ने ट्वीट कर अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि सारी सावधानियां बरतते हुए, वे खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं। सोनू सूद के सिवा नील नितिन मुकेश, अर्जुन रामपाल, मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास भी आए कोरोना की चपेट में. 

सुष्मिता सेन ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ अवार्ड से हुईं सम्मानित

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को प्रतिष्ठित नेशनल अवार्ड ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुष्मिता को यह अवार्ड महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर ने शुरू की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आगामी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को दी।

धर्मेंद्र की सेहत को ध्यान में रखते हुए अपने 2 की शूटिंग हुई स्थगित

हालिया रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म अपने 2 की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी के चलते आगे के लिए टाल दी गई हैl यह निर्णय 85 वर्षीय धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर लिया गया हैl

ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में अंकिता लोखंडे ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार 

हाल ही में अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया हैं, जिसमें वह ब्लैक और व्हाइट ड्रेस पहने बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में पहली बार अंकिता छोटे हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं. अंकिता का ये अवतार बिल्कुल ही अलग है, और अंकिता का यह लुक फैन्स को खूब पसन्द आ रहा है. 

Related posts